The article stays in the same A4/register design. Sign in to remove the reading lock and continue from this exact blog URL.
ग्राम पंचायत की प्रथम बैठक एवं उपसरपंच निर्वाचन की कार्यवाही
कार्यवाही क्रमांक : 01
दिनांक : ............................................
समय : प्रातः ........ बजे
स्थान : ग्राम पंचायत भवन ............................................
अध्यक्षता : श्री/श्रीमती ............................................ निर्वाचन अधिकारी
कार्यवाही विवरण
आज दिनांक ................ को ग्राम पंचायत ................ के आम चुनाव संपन्न होने के पश्चात नवनिर्वाचित सरपंच एवं वार्ड पंचों की प्रथम बैठक राजस्थान पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 17(1) के स्पष्टीकरण एवं धारा 27(2) तथा राजस्थान पंचायती राज (निर्वाचन) नियम, 1994 के नियम 65 एवं 66 के प्रावधानों के अंतर्गत उपसरपंच निर्वाचन हेतु निर्धारित समय एवं स्थान पर निर्वाचन अधिकारी श्री/श्रीमती ............................................ की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बैठक में नवनिर्वाचित सरपंच श्री/श्रीमती ............................................ एवं निर्वाचित वार्ड पंच उपस्थित हुए। निर्वाचन अधिकारी द्वारा उपस्थित जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति दर्ज कर उपसरपंच पद के निर्वाचन की प्रक्रिया प्रारंभ की गई।
निर्वाचन अधिकारी द्वारा उपस्थित सदस्यों को अवगत करवाया गया कि राजस्थान पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 27 के अनुसार प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक उपसरपंच का होना आवश्यक है तथा धारा 17(1) के स्पष्टीकरण के अनुसार उपसरपंच निर्वाचन हेतु आयोजित बैठक ग्राम पंचायत की प्रथम बैठक मानी जाएगी।
तत्पश्चात राजस्थान पंचायती राज (निर्वाचन) नियम, 1994 के नियम 66 के अनुसार उपसरपंच पद हेतु निर्वाचित वार्ड पंचों में से उम्मीदवारों के नाम लिखित रूप में प्रस्तावित किए गए। निर्वाचन अधिकारी द्वारा प्राप्त प्रस्तावों की जाँच की गई तथा नियमानुसार वैध पाए गए उम्मीदवारों के नाम उपस्थित सदस्यों के समक्ष घोषित किए गए।
उपसरपंच निर्वाचन का परिणाम
उपसरपंच पद हेतु श्री/श्रीमती ............................................ वार्ड संख्या ........ को नियमानुसार ............................................ (निर्विरोध/मतदान द्वारा) निर्वाचित घोषित किया गया।
निर्वाचन अधिकारी द्वारा उपसरपंच निर्वाचन परिणाम घोषित करते हुए राजस्थान पंचायती राज (निर्वाचन) नियम, 1994 के नियम 66(9) के अनुसार निर्वाचन की संक्षिप्त कार्यवाही तैयार की गई तथा संबंधित निर्वाचन अभिलेख नियमानुसार संधारित किए गए।
इस प्रकार ग्राम पंचायत ................ के उपसरपंच पद का निर्वाचन संपन्न होने के साथ ही राजस्थान पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 17(1) के स्पष्टीकरण के अंतर्गत ग्राम पंचायत की वैधानिक प्रथम बैठक की कार्यवाही पूर्ण हुई।
अंत में निर्वाचन अधिकारी द्वारा सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को शुभकामनाएँ देते हुए निर्वाचन संबंधी बैठक के समापन की घोषणा की गई।
हस्ताक्षर
निर्वाचन अधिकारी : ....................................
नवनिर्वाचित सरपंच : ....................................
नवनिर्वाचित उपसरपंच : ....................................
उपस्थित वार्ड पंच : संलग्न उपस्थिति पत्रक अनुसार
Login to Continue Reading
Sign in to unlock the remaining article in the same A4/register layout.
You will return to this exact blog page automatically.
Login & Continue Reading