प्रारूप–1 : ठेकेदार द्वारा
ग्राम पंचायत को आवेदन
सेवा में,
श्रीमान् सरपंच
महोदय/ग्राम विकास अधिकारी महोदय,
ग्राम पंचायत ____________________
पंचायत समिति ____________________
जिला _________ (राजस्थान)
विषय : सामग्री
आपूर्ति हेतु स्वीकृत दर अनुबंध को स्वैच्छिक रूप से समाप्त किए जाने बाबत।
संदर्भ : ग्राम
पंचायत की निविदा संख्या __________
दिनांक __________ एवं दर अनुबंध संख्या __________ दिनांक __________।
महोदय,
उपरोक्त
विषयान्तर्गत निवेदन है कि मेरी फर्म मैसर्स ____________________ के पक्ष में
ग्राम पंचायत ____________________
द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु विभिन्न
विकास योजनाओं के अंतर्गत सामग्री आपूर्ति का दर अनुबंध स्वीकृत किया गया था। उक्त
दर अनुबंध के अनुसार मेरी फर्म द्वारा ग्राम पंचायत में नियमानुसार सामग्री
आपूर्ति का कार्य किया जा रहा है।
महोदय, वर्तमान में
मेरे व्यक्तिगत कारणों एवं आगामी पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव में भाग लेने
की इच्छा के कारण मैं उक्त दर अनुबंध को आगे जारी रखने का इच्छुक नहीं हूँ। इस
कारण मैं अपनी स्वेच्छा से उक्त दर अनुबंध को उसकी शेष अवधि के लिए समाप्त करवाना
चाहता हूँ।
अतः मेरा
निवेदन है कि राजस्थान लोक उपापन में पारदर्शिता अधिनियम, 2012 की धारा 36 एवं राजस्थान
लोक उपापन में पारदर्शिता नियम, 2013 के नियम 29 तथा संबंधित दर
अनुबंध की लागू शर्तों के अनुसार मेरे पक्ष में स्वीकृत दर अनुबंध को आपसी सहमति
से समाप्त करने की आवश्यक कार्रवाई की जावे।
उक्त दर अनुबंध
के अंतर्गत पूर्व में की गई सामग्री आपूर्ति, जारी आपूर्ति आदेशों, प्रस्तुत बिलों, प्रतिभूति राशि
एवं अन्य वित्तीय दायित्वों का नियमानुसार निस्तारण किया जाना मुझे स्वीकार है।
अनुबंध समाप्ति के संबंध में सक्षम प्राधिकारी द्वारा नियमानुसार की जाने वाली
कार्रवाई में मुझे किसी प्रकार की आपत्ति नहीं है।
अतः श्रीमान्
से निवेदन है कि मेरे आवेदन पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए उक्त दर अनुबंध को
नियमानुसार समाप्त करवाने की कार्रवाई करने की कृपा करावें।
धन्यवाद।
प्रोपराइटर/अधिकृत
प्रतिनिधि
फर्म मैसर्स ____________________
पता : ____________________
मोबाइल नंबर : ____________________
संलग्न :
1. स्वैच्छिक
सहमति-पत्र/शपथ-पत्र।
2. दर
अनुबंध/कार्यादेश की प्रति।
प्रारूप–2 : ग्राम पंचायत द्वारा विकास अधिकारी को पत्र
कार्यालय ग्राम पंचायत _________पंचायत समिति ____________, जिला _________ (राजस्थान)
क्रमांक :
ग्रापं/स्थापना/2026-27/__________ दिनांक : /10/2026
प्रेषित,
श्रीमान् विकास
अधिकारी महोदय,
पंचायत समिति _________
जिला _________ (राजस्थान)
विषय : सामग्री
आपूर्ति हेतु स्वीकृत दर अनुबंध को संवेदक के स्वैच्छिक आवेदन के आधार पर समाप्त
किए जाने बाबत।
महोदय,
उपरोक्त विषयान्तर्गत निवेदन है कि ग्राम
पंचायत ___________ में वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान
विभिन्न विकास योजनाओं के अंतर्गत सामग्री आपूर्ति हेतु नियमानुसार निविदा
प्रक्रिया संपादित की जाकर फर्म मैसर्स ____________________ के पक्ष में दर
अनुबंध स्वीकृत किया गया था, जिसकी अवधि दिनांक __________ से __________ तक निर्धारित
है। उक्त दर अनुबंध के संबंध में संबंधित संवेदक
द्वारा इस कार्यालय में दिनांक __________ को प्रार्थना-पत्र प्रस्तुत कर
अवगत करवाया गया है कि व्यक्तिगत कारणों एवं आगामी पंचायती राज संस्थाओं के आम
चुनाव में भाग लेने की इच्छा के कारण वह उक्त दर
अनुबंध को आगे जारी रखने का इच्छुक नहीं है। संवेदक द्वारा स्वेच्छा से दर
अनुबंध की शेष अवधि समाप्त किए जाने का अनुरोध करते हुए सहमति-पत्र भी प्रस्तुत
किया गया है। संवेदक से प्राप्त आवेदन के
क्रम में उक्त दर अनुबंध से संबंधित अभिलेखों, जारी आपूर्ति आदेशों, सामग्री
आपूर्ति की स्थिति, बकाया भुगतान एवं प्रतिभूति राशि आदि का नियमानुसार परीक्षण
एवं निस्तारण किया जाना अपेक्षित है।
चूँकि उक्त दर
अनुबंध राजस्थान लोक उपापन में पारदर्शिता अधिनियम, 2012 की धारा 36 एवं राजस्थान
लोक उपापन में पारदर्शिता नियम, 2013 के नियम 29 के अंतर्गत दर
अनुबंध की व्यवस्था से संबंधित है, अतः संवेदक के स्वैच्छिक
आवेदन के आधार पर संबंधित अनुबंध की शर्तों एवं प्रचलित नियमों के अनुसार प्रकरण
में सक्षम स्तर से निर्णय लिया जाना आवश्यक है।
अतः संवेदक से
प्राप्त प्रार्थना-पत्र एवं संबंधित अभिलेख आवश्यक कार्रवाई हेतु संलग्न प्रेषित
हैं। निवेदन है कि प्रकरण का परीक्षण कर उक्त दर अनुबंध को शेष अवधि के लिए आपसी
सहमति से समाप्त किए जाने के संबंध में नियमानुसार आवश्यक स्वीकृति/दिशा-निर्देश
प्रदान करने की कृपा करावें, ताकि ग्राम पंचायत स्तर पर
नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई संपादित की जा सके।
संलग्न :
उपरोक्तानुसार।
ग्राम विकास अधिकारी
ग्राम पंचायत __________
संलग्नक :
1. संवेदक का मूल
प्रार्थना-पत्र।
2. संवेदक का
स्वैच्छिक सहमति-पत्र/शपथ-पत्र।
3. निविदा
स्वीकृति एवं दर अनुबंध की प्रति।
4. जारी आपूर्ति
आदेशों एवं वित्तीय देयताओं का विवरण, यदि लागू हो।
दर अनुबंध समाप्ति
हेतु स्वैच्छिक सहमति-पत्र एवं घोषणा-पत्र
मैं, श्री __________________ पुत्र श्री __________________, जाति __________, आयु ____ वर्ष, निवासी __________________________, प्रोपराइटर/अधिकृत प्रतिनिधि फर्म मैसर्स __________________________, पूर्ण होशोहवास में
बिना किसी दबाव, भय अथवा प्रलोभन के
स्वेच्छा से निम्नलिखित घोषणा एवं सहमति व्यक्त करता हूँ कि—
1. यह कि मेरी फर्म के पक्ष में कार्यालय ग्राम
पंचायत __________________,
पंचायत समिति __________________, जिला बाड़मेर
द्वारा वित्तीय वर्ष __________
हेतु सामग्री
आपूर्ति के लिए निविदा संख्या __________ दिनांक __________ के क्रम में दर अनुबंध स्वीकृत किया गया था। तत्संबंधी दर
अनुबंध संख्या __________
दिनांक __________ वर्तमान में प्रभावशील है, जिसकी निर्धारित अवधि दिनांक __________ तक है।
2. यह कि मैं व्यक्तिगत कारणों एवं आगामी पंचायती
राज आम चुनाव में भाग लेने की इच्छा के कारण उक्त दर अनुबंध को आगे जारी नहीं रखना
चाहता हूँ। अतः मैं उक्त दर अनुबंध की शेष अवधि को समाप्त किए जाने हेतु स्वेच्छा
से अपनी सहमति प्रदान करता हूँ।
3. यह कि राजस्थान लोक उपापन में पारदर्शिता
अधिनियम, 2012 की धारा 36, राजस्थान लोक उपापन में पारदर्शिता नियम, 2013 के नियम 29 तथा संबंधित दर अनुबंध की लागू शर्तों को ध्यान में रखते
हुए, भारतीय संविदा
अधिनियम, 1872 की धारा 62 के अनुरूप सक्षम प्राधिकारी की सहमति से उक्त
दर अनुबंध समाप्त किए जाने का मुझे कोई विरोध अथवा आपत्ति नहीं है।
4. यह कि उक्त दर अनुबंध के अंतर्गत अब तक जारी
आपूर्ति आदेशों, की गई सामग्री
आपूर्ति, प्रस्तुत बिलों एवं
अन्य देयताओं का नियमानुसार अंतिम हिसाब-किताब किया जाना मुझे स्वीकार है। पूर्व
में जारी आपूर्ति आदेशों से उत्पन्न दायित्वों का निस्तारण संबंधित अनुबंध की
शर्तों के अनुसार किया जाएगा।
5. यह कि उक्त दर अनुबंध की समाप्ति के संबंध में
नियमानुसार देय प्रतिभूति राशि, वैध वसूली, क्षतिपूर्ति अथवा अन्य वित्तीय दायित्वों का निस्तारण सक्षम
प्राधिकारी के निर्णय एवं अनुबंध की लागू शर्तों के अनुसार किया जाना मुझे स्वीकार
है।
6. यह कि सक्षम प्राधिकारी द्वारा उक्त दर अनुबंध
को विधिवत समाप्त किए जाने के पश्चात मैं अनुबंध की शेष अवधि के लिए भविष्य में
सामग्री आपूर्ति आदेश जारी किए जाने अथवा दर अनुबंध को जारी रखने का कोई दावा नहीं
करूँगा। पूर्व में निष्पादित आपूर्ति से संबंधित वैधानिक अधिकार एवं दायित्व यथावत
रहेंगे।
7. यह कि दर अनुबंध को समाप्त करवाने हेतु मेरी यह
सहमति पूर्णतः स्वैच्छिक है। सक्षम प्राधिकारी द्वारा नियमानुसार लिखित समाप्ति
आदेश जारी किए जाने पर ही उक्त दर अनुबंध निर्धारित प्रभावी दिनांक से समाप्त माना
जाएगा।
अतः श्रीमान् सक्षम
प्राधिकारी महोदय से निवेदन है कि मेरे द्वारा प्रस्तुत इस स्वैच्छिक सहमति-पत्र
एवं घोषणा-पत्र के आधार पर संबंधित दर अनुबंध की शर्तों एवं प्रचलित नियमों के
अनुसार दर अनुबंध को शेष अवधि हेतु समाप्त करने की कार्रवाई करने की कृपा करें।
सत्यापन
मैं, उपर्युक्त घोषणाकर्ता, सत्यापित करता हूँ कि इस घोषणा-पत्र में वर्णित
समस्त तथ्य मेरी जानकारी एवं विश्वास के अनुसार सत्य एवं सही हैं तथा मेरे द्वारा
कोई महत्त्वपूर्ण तथ्य छिपाया नहीं गया है।
स्थान=:__________________ घोषणाकर्ता के
हस्ताक्षर
दिनांक:__________________ नाम : ____________ फर्म का नाम : ________
Login to Continue Reading
Sign in to unlock the remaining article in the same A4/register layout.