Election Information
Election Update2026 · 03 Oct 2026

पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव, 2026 की घोषणा एवं विस्तृत कार्यक्रम

राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव, 2026 की तिथियां, चरणवार कार्यक्रम और महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी।


पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव, 2026 के कार्यक्रम की घोषणा

Date: 03/10/2026

संविधान के अनुच्छेद 243 K (Article 243K) एवं राजस्थान पंचायतीराज अधिनियम, 1994 की धारा 17 (2) में वर्णित प्रावधानों के अनुसार पंचायतीराज संस्थाओं के निर्वाचनों के संचालन, अधीक्षण, निदेशन एवं नियंत्रण की शक्ति आयोग में अन्तर्निहित है।

आयोग द्वारा वर्ष 2020-2021 में कोविड-19 एवं परिसीमन के कारण पंचायतीराज संस्था यथा 33 जिला परिषद, 352 पंचायत समिति एवं 11,320 ग्राम पंचायतों के आम चुनाव विभिन्न चरणों में संपन्न करवाये गये थे, जिसके अनुसार समस्त ग्राम पंचायतों के पंच एवं सरपंच पद का पंचवर्षीय कार्यकाल जनवरी, 2026 तक पूर्ण हो चुका है। इसी प्रकार 27 जिला परिषद एवं उनमें सम्मिलित 300 पंचायत समितियों का 05 वर्षीय कार्यकाल सितम्बर, 2026 तक पूर्ण हो चुका है। 02 जिला परिषद एवं उनमें सम्मिलित 22 पंचायत समितियों का 05 वर्षीय कार्यकाल माह अक्टूबर, 2026 में पूर्ण हो रहा है। शेष 04 जिला परिषद (बारां, श्रीगंगानगर, करौली एवं कोटा) एवं उनमें सम्मिलित 30 पंचायत समितियों का 05 वर्षीय कार्यकाल माह दिसम्बर, 2026 में पूर्ण होगा।

गत आम चुनाव पश्चात् राज्य में जिलों की संख्या 33 से बढ़कर 41 हो गयी है। साथ ही राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2025-26 में पंचायतीराज संस्थाओं के किए गए परिसीमन / पुनर्गठन / नवसृजन एवं वार्डों के पुनर्गठन उपरान्त 41 जिला परिषदों में कुल 1,403 निर्वाचन क्षेत्र / वार्ड, 457 पंचायत समितियों में 8,245 निर्वाचन क्षेत्र / वार्ड तथा 14,403 ग्राम पंचायतों में 1,30,589 वार्ड अस्तित्व में आ गये हैं, जिनके संबंध में संवैधानिक व्यवस्था के अनुरूप चुनाव संपादित करवाये जाने हैं।

आयोग राज्य में "एक राज्य एक चुनाव" (वन स्टेट वन इलेक्शन) की परिकल्पना के दृष्टिगत पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव एक साथ सम्पादित कराने हेतु प्रतिबद्ध है। इसी प्रतिबद्धता के दृष्टिगत राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जिन पंचायतीराज संस्थाओं का पंचवर्षीय कार्यकाल पूर्ण हो चुका है अथवा पूर्ण होने वाला है, उन पंचायतीराज संस्थाओं यथा 41 जिला परिषद (जिला परिषद बारां, श्रीगंगानगर, करौली एवं कोटा के प्रमुख एवं उपप्रमुख को छोड़कर), 457 पंचायत समिति (जिला परिषद बारां, श्रीगंगानगर, करौली एवं कोटा में सम्मिलित पंचायत समिति के प्रधान एवं उपप्रधान को छोड़कर) एवं 14,403 ग्राम पंचायतों के आम चुनाव कराने हेतु चरणवार चुनाव कार्यक्रम की घोषणा उक्त प्रेस नोट द्वारा की जा रही है। चूंकि जिला परिषद बारां, श्रीगंगानगर, करौली एवं कोटा के प्रमुख/उपप्रमुख तथा इनमें सम्मिलित पंचायत समितियों के प्रधान एवं उपप्रधान का पंचवर्षीय कार्यकाल दिसम्बर, 2026 में पूर्ण होगा, अतः उक्त पदों के चुनाव हेतु आयोग द्वारा पृथक से तिथियां निर्धारित कर अवगत करवा दिया जायेगा।

राज्य के पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव विभिन्न चरणों में संपादित करवाये जा रहे हैं:

  • एक चरण वाले जिले: जिला जैसलमेर, फलौदी एवं सलूम्बर।

  • दो चरण वाले जिले: शेष जिले।

  • तीन चरण वाले जिले: जिला झुंझुनू, करौली, सीकर, बांसवाड़ा, बीकानेर, जालौर एवं उदयपुर।

  • चार चरण वाले जिले: जिला जयपुर।

आम चुनाव से संबंधित विस्तृत विवरण निम्नानुसार है:-

चुनाव कार्यक्रम

चरणवार चुनाव कार्यक्रम परिशिष्ट-A एवं चरणवार पंचायत समितियों की सूची परिशिष्ट-B पर संलग्न है। आयोग द्वारा जारी उक्त चुनाव कार्यक्रम आयोग की वेबसाइट [https://sec.rajasthan.gov.in/](https://sec.rajasthan.gov.in/) पर भी देखा जा सकेगा।

मतदाता सूची एवं मतदान केन्द्र

पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव हेतु अर्हता तिथि दिनांक 01.01.2026 के संदर्भ में तैयार की गई मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन दिनांक 25.02.2026 को किया जा चुका है। अंतिम रूप से प्रकाशित अद्यतन मतदाता सूची पंचायत समिति एवं ग्राम पंचायत मुख्यालय पर निःशुल्क निरीक्षण के लिए उपलब्ध है।

पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव हेतु तैयार की गई अंतिम रूप से प्रकाशित अद्यतन मतदाता सूची के अनुसार मतदाताओं का वर्गीकरण निम्नानुसार है:-

पुरुषमहिलाथर्ड जेण्डरकुल

2,08,87,351

1,94,19,789

168

4,03,07,308

पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव हेतु कुल 45,384 मतदान केन्द्रों का गठन किया गया है।

मतदाताओं का वर्गीकरण

पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव, 2026 में 4,03,07,308 पंजीकृत मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे।

  • सबसे अधिक मतदाता 18,99,920 जिला परिषद जयपुर में तथा सबसे कम मतदाता 4,37,088 जिला परिषद जैसलमेर में पंजीकृत हैं।

  • पंचायत समिति स्तर पर सबसे अधिक मतदाता 2,24,942 सीकर जिले की पंचायत समिति खण्डेला में एवं सबसे कम मतदाता 28,599 जोधपुर जिले की पंचायत समिति सामराऊ में पंजीकृत हैं।

  • ग्राम पंचायत स्तर पर सबसे अधिक मतदाता 16,641 ब्यावर जिले की ग्राम पंचायत निमाज (पंचायत समिति जैतारण) में तथा सबसे कम मतदाता 295 टोंक जिले की ग्राम पंचायत बीसलपुर (पंचायत समिति देवली) में पंजीकृत हैं।

मतदाताओं का तुलनात्मक वर्गीकरण तालिका में निम्नानुसार है:-

विवरणपुरुषमहिलाथर्ड जेण्डरकुलकुल मतदाताओं की वृद्धि प्रतिशत
मतदाता वर्ष, 2020-21

1,97,78,897

1,81,67,221

117

3,79,46,235

—
वर्ष, 2026 मतदाता

2,08,87,351

1,94,19,789

168

4,03,07,308

6.22%

मतदाताओं का वर्गीकरण (आयु वर्गानुसार)

आयु वर्गआयु 18 से 25 वर्ष तकआयु 26 से 35 वर्ष तकआयु 36 से 50 वर्ष तकआयु 51 से 60 वर्ष तकआयु 61 से 80 वर्ष तकआयु 80 वर्ष से अधिककुल मतदाताओं की संख्या
मतदाताओं की संख्या

76,24,180

1,08,65,982

97,16,649

55,44,454

57,65,992

7,90,051

4,03,07,308

मतदाताओं का प्रतिशत

18.92%

26.96%

24.10%

13.76%

14.30%

1.96%

100%

निर्वाचित होने वाले जन प्रतिनिधियों का विवरण

गत आम चुनाव के पश्चात् राज्य में पंचायतीराज संस्थाओं की संख्या में वृद्धि हुई है। उक्तानुसार गत आम चुनाव एवं वर्तमान परिसीमन के अनुसार पंचायतीराज संस्थाओं का तुलनात्मक वर्गीकरण तालिका में निम्नानुसार है:-

क्र.सं.संस्था/वार्डगत आम चुनाव के अनुसारवर्तमान परिसीमन के अनुसारवृद्धि (प्रतिशत में)
1.जिला परिषद

33

41

24.24%

2.जिला परिषद के निर्वाचन क्षेत्र/वार्ड

1,014

1,403

38.36%

3.पंचायत समिति

352

457

29.82%

4.पंचायत समिति के निर्वाचन क्षेत्र/वार्ड

6,995

8,245

17.86%

5.ग्राम पंचायत

11,320

14,403

27.23%

6.ग्राम पंचायत के वार्ड

1,09,228

1,30,589

19.55%

7.कुल जन प्रतिनिधि

1,28,942

1,55,138

20.31%

मतपेटी एवं इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन से मतदान

पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव, 2026 हेतु समस्त जिलों में ग्राम पंचायत के सरपंच एवं वार्डपंच का निर्वाचन मतपेटी के माध्यम से तथा जिला परिषद एवं पंचायत समिति के समस्त वार्डों / सदस्यों का निर्वाचन इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन (EVM's) के माध्यम से करवाया जायेगा।

ईवीएम मॉडल एवं जिला आवंटन:

  1. भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) निर्मित M3A मॉडल: जिला अलवर, बारां, भरतपुर, बूंदी, दौसा, डीग, धौलपुर, श्रीगंगानगर, जयपुर, जोधपुर, जैसलमेर, करौली, खैरथल-तिजारा, कोटा, कोटपूतली-बहरोड, फलोदी, सवाईमाधोपुर एवं सिरोही (भारत निर्वाचन आयोग के स्वामित्व की)।

  2. इलेक्ट्रोनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इण्डिया लिमिटेड (ECIL) निर्मित मल्टी पोस्ट सिंगल वोट (MPSV) मॉडल: जिला बालोतरा, बाड़मेर, डीडवाना-कुचामन, पाली, नागौर एवं जालोर (राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान के स्वामित्व की)।

  3. इलेक्ट्रोनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इण्डिया लिमिटेड (ECIL) निर्मित मल्टी पोस्ट मल्टी वोट (MPMV) मॉडल: जिला हनुमानगढ़, झुंझुनू, सीकर, चूरू, भीलवाड़ा, उदयपुर, झालावाड़, चित्तौड़गढ़, बांसवाड़ा, सलूम्बर, अजमेर, टोंक, बीकानेर, ब्यावर, प्रतापगढ़, राजसमन्द एवं डूंगरपुर (राज्य निर्वाचन आयोग, मध्यप्रदेश के स्वामित्व की)।

आयोग द्वारा सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को ईवीएम ट्रेकिंग सॉफ्टवेयर (e-suchi) उपलब्ध कराया गया है। इस सॉफ्टवेयर द्वारा जिला स्तर पर ईवीएम के स्थानान्तरण की ऑन लाईन ट्रेकिंग की जा सकेगी। इसके अतिरिक्त उक्त सॉफ्टवेयर के माध्यम से मतदान हेतु ईवीएम के आवंटन के लिए रेण्डमाईजेशन (Randomization) भी किया जा सकेगा।

मतदाताओं की पहचान

राजस्थान राज्य के लगभग सभी मतदाताओं को मतदाता फोटो पहचान पत्र (EPIC) जारी हो चुके हैं। मतदान के दौरान मतदाताओं को अपनी पहचान स्थापित करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी उक्त फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत करना होगा। फिर भी यदि कोई मतदाता किसी भी कारण से मतदाता फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत करने में असमर्थ रहता है तो मतदान के लिए उसे राज्य निर्वाचन आयोग के पत्रांक 5310 दिनांक 30.07.2026 के द्वारा अनुमोदित किए गए 11 वैकल्पिक फोटो दस्तावेजों में से कोई एक मूल दस्तावेज प्रस्तुत करना आवश्यक होगाः-

  1. आधार कार्ड

  2. विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) (VBG - RAM G) / मनरेगा कार्ड

  3. बैंकों / डाकघर द्वारा जारी किए गए फोटोयुक्त पासबुक

  4. श्रम मंत्रालय की योजना के अन्तर्गत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड / आयुष्मान भारत हैल्थ कार्ड

  5. ड्राइविंग लाइसेन्स

  6. पैन कार्ड

  7. भारतीय पासपोर्ट

  8. फोटो युक्त पेंशन दस्तावेज

  9. केन्द्र / राज्य सरकार / लोक उपक्रम / पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी किए गए फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र

  10. सांसदों एवं विधानसभा सदस्यों को जारी किए गए सरकारी पहचान पत्र

  11. यूनिक डिसएबिलिटी आईडी (यूडीआईडी) कार्ड, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार।

नोट: उक्त 11 वैकल्पिक फोटो दस्तावेज में से केवल वे ही दस्तावेज मान्य होंगे जो पंचायतीराज संस्थाओं के निर्वाचन की घोषणा से पूर्व जारी किए हुए हों।

मतदान का समय

आयोग द्वारा मतदान का समय प्रातः 7:00 बजे से सायं 06:00 बजे तक नियत किया गया है। सायं 06 बजे तक मतदान केन्द्र परिसर के अन्दर पहुँच चुके मतदाताओं को पंक्तिबद्ध करके मतदान करवाया जायेगा।

मतदाता सहायता केन्द्र

मतदान दिवस पर मतदान भवन के समीप मतदाताओं की सहायता के लिए मतदाता सहायता केन्द्र (Voter Assistance Booth) स्थापित करने हेतु आयोग के पत्रांक 9326 दिनांक 24.09.2026 द्वारा निर्देश प्रदान किये गये हैं। इन केन्द्रों पर बूथ लेवल अधिकारी स्तर के कार्मिक नियुक्त किए जायेंगे। नवीन परिसीमन के कारण वार्डों की सीमाओं एवं मतदान केन्द्रों में हुए परिवर्तन के दृष्टिगत स्थापित किए गए मतदाता सहायता केन्द्र के माध्यम से मतदाताओं को मतदाता सूची में उनके क्रमांक एवं बूथ संबंधी जानकारी उपलब्ध कराई जायेगी।

चुनाव कार्य हेतु कार्मिकों का नियोजन एवं प्रशिक्षण

पंचायतीराज संस्थाओं के निर्वाचन संपादित करवाने हेतु मतदान, मतगणना एवं अन्य कार्यों के लिए समस्त चरणों में लगभग 3,17,688 कार्मिकों को नियोजित किया जायेगा। कार्मिकों के रेण्डमाईजेशन (Randomization) का कार्य NIC के द्वारा सॉफ्टवेयर के माध्यम से किया जाएगा तथा द्विस्तरीय प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

चुनाव के दौरान शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न करवाने हेतु लगभग 2,72,304 पुलिस बल नियोजित किया जाएगा।

चुनाव प्रक्रिया के पर्यवेक्षण हेतु पर्यवेक्षकों की नियुक्ति

प्रत्येक जिले में आवश्यकतानुसार एक या अधिक पर्यवेक्षकों को नियोजित किया जायेगा। ये पर्यवेक्षक भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ एवं चयनित वेतन श्रृंखला तथा राजस्थान प्रशासनिक सेवा के सुपर टाईम स्केल या इससे उच्चतर वेतन श्रृंखला के अधिकारी होंगे। मुख्य रूप से नामांकन पत्रों की संवीक्षा, मतदान एवं मतगणना कार्य का पर्यवेक्षण इनके द्वारा किया जाएगा।

चुनाव नियन्त्रण कक्ष (Control Room) की स्थापना

आयोग मुख्यालय एवं जिला स्तर पर चुनाव नियन्त्रण कक्ष स्थापित किया जाएगा, जो 24x7 लगातार कार्यशील रहेगा। आयोग में क्रियान्वित नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नं. 0141-2227407 है।

नामांकन पत्र प्रस्तुत करते समय वाहनों/लोगों की संख्या एवं विजय जुलूस पर प्रतिबंध

  • रिटर्निंग अधिकारी / सहायक रिटर्निंग अधिकारी के कार्यालय में उम्मीदवार सहित अधिकतम 05 लोग ही अनुमत होंगे।

  • किसी भी प्रकार की रैली की अनुमति नहीं होगी।

  • आरओ/एआरओ कार्यालय के 100 मीटर के दायरे में अनुमत अधिकतम वाहन:

    • जिला परिषद सदस्य: 3 वाहन

    • पंचायत समिति सदस्य: 2 वाहन

    • सरपंच पद: 1 वाहन

  • निर्वाचन परिणाम के पश्चात् विजय जुलूस निकाले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

अभ्यर्थियों के लिए चुनाव खर्च सीमा

लाउडस्पीकर का प्रयोग रात्रि 10.00 बजे से प्रातः 6.00 बजे तक पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। आयोग के आदेश क्रमांक 5052 दिनांक 23.12.2025 के अनुसार चुनाव खर्च की सीमा निम्नानुसार निर्धारित की गई है, जिसका विवरण परिणाम घोषणा के 15 दिवस के भीतर प्रस्तुत करना आवश्यक होगा:-

क्रम संख्यापद का नामअधिकतम चुनाव खर्च सीमा
1.जिला परिषद सदस्य के लिए

रूपये 3,00,000/-

2.पंचायत समिति सदस्य के लिए

रूपये 1,50,000/-

3.सरपंच के लिए

रूपये 1,00,000/-

संतान संबंधी प्रावधान

राजस्थान राजपत्र अधिसूचना दिनांक 25.03.2026 के माध्यम से राजस्थान पंचायतीराज अधिनियम, 1994 की धारा 19 में संशोधन करते हुए पंचायतीराज संस्थाओं के निर्वाचन हेतु संतान संबंधी प्रावधानों को हटा दिया गया है।

दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिक मतदाताओं के लिए विशेष सुविधाएं

दिव्यांग मतदाताओं की मैपिंग करने, प्रत्येक पंचायत समिति में नोडल अधिकारी नियुक्त करने तथा मतदान केंद्र तक लाने व ले जाने हेतु विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। वरिष्ठ नागरिक मतदाताओं के लिए भी विशेष सुविधाएं उपलब्ध करवाने के दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

आदर्श आचरण संहिता

  • चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचरण संहिता तुरन्त प्रभाव से लागू हो गई है।

  • जिन विकास कार्यों के कार्यादेश आचार संहिता से पूर्व जारी हो चुके हैं अथवा कार्य प्रगति पर हैं, वे अप्रभावित रहेंगे। नवीन निविदाएं, नवीन स्कीमें व नए कार्यादेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे।

  • संबंधित पंचायत क्षेत्रों से होने वाले कार्मिकों के स्थानान्तरण एवं पदस्थापन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

  • राजस्थान पंचायतीराज अधिनियम, 1994 की धारा 119 (A) के अनुसार चुनाव कार्य में नियोजित समस्त अधिकारी/कर्मचारी निर्वाचन के दौरान राज्य निर्वाचन आयोग में प्रतिनियुक्त समझे जायेंगे।

क्रमांक : एफ. 7 (1) (1)/पंचा/ रानिआ/2024/9836-44 दिनांक 03.10.2026

(राजेश वर्मा), मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं सचिव

परिशिष्ट-A: चुनाव कार्यक्रम

1. समस्त जिला परिषद सदस्यों के नाम निर्देशन हेतु समय सारणी

क्र.सं.कार्य का विवरणतिथि एवं समय
1जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा नियम 58 के अन्तर्गत निर्वाचन की लोकसूचना जारी करने की तिथि

08.10.2026 (गुरुवार)

2नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि

13.10.2026 (मंगलवार) अपराह्न 3:00 बजे तक (सार्वजनिक अवकाश को छोड़कर)

3नाम निर्देशन पत्रों को प्रस्तुत करने का समय

पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक

4नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की तिथि एवं समय

14.10.2026 (बुधवार) प्रातः 11:00 बजे से

5नाम वापसी की अंतिम तिथि एवं समय

15.10.2026 (गुरुवार) अपराह्न 3:00 बजे तक

6चुनाव प्रतीकों का आवंटन एवं चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन

15.10.2026 (गुरुवार) नाम वापसी का समय समाप्त होने के तुरन्त पश्चात्

2. पंचायत समिति सदस्यों के नाम निर्देशन हेतु समय सारणी

क्र.सं.कार्य का विवरणप्रथम चरणद्वितीय चरणतृतीय चरणचतुर्थ चरण
1लोकसूचना जारी करने की तिथि

08.10.2026 (गुरुवार)

13.10.2026 (मंगलवार)

19.10.2026 (सोमवार)

31.10.2026 (शनिवार)

2नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि (अपराह्न 3:00 बजे तक)

13.10.2026 (मंगलवार)

16.10.2026 (शुक्रवार)

23.10.2026 (शुक्रवार)

04.11.2026 (बुधवार)

3नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने का समय

पूर्वाह्न 11:00 से 03:00 PM

पूर्वाह्न 11:00 से 03:00 PM

पूर्वाह्न 11:00 से 03:00 PM

पूर्वाह्न 11:00 से 03:00 PM

4नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा (प्रातः 11:00 बजे से)

14.10.2026 (बुधवार)

17.10.2026 (शनिवार)

24.10.2026 (शनिवार)

05.11.2026 (गुरुवार)

5नाम वापसी की अंतिम तिथि एवं समय (अपराह्न 3:00 बजे तक)

15.10.2026 (गुरुवार)

19.10.2026 (सोमवार)

26.10.2026 (सोमवार)

06.11.2026 (शुक्रवार)

6चुनाव प्रतीकों का आवंटन एवं अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन

15.10.2026 (नाम वापसी के तुरन्त बाद)

19.10.2026 (नाम वापसी के तुरन्त बाद)

26.10.2026 (नाम वापसी के तुरन्त बाद)

06.11.2026 (नाम वापसी के तुरन्त बाद)

3. पंच / सरपंच के नाम निर्देशन हेतु समय-सारणी

क्र.सं.कार्य का विवरणप्रथम चरणद्वितीय चरणतृतीय चरणचतुर्थ चरण
1लोकसूचना जारी करने की तिथि

08.10.2026 (गुरुवार)

13.10.2026 (मंगलवार)

19.10.2026 (सोमवार)

31.10.2026 (शनिवार)

2नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने की तिथि

24.10.2026 (शनिवार)

30.10.2026 (शुक्रवार)

05.11.2026 (गुरुवार)

15.11.2026 (रविवार)

3नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने का समय

प्रातः 08:00 बजे से पूर्वाह्न 11:00 बजे तक

प्रातः 08:00 बजे से पूर्वाह्न 11:00 बजे तक

प्रातः 08:00 बजे से पूर्वाह्न 11:00 बजे तक

प्रातः 08:00 बजे से पूर्वाह्न 11:00 बजे तक

4नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा का समय

पूर्वाह्न 11:30 बजे से

पूर्वाह्न 11:30 बजे से

पूर्वाह्न 11:30 बजे से

पूर्वाह्न 11:30 बजे से

5नाम वापसी का समय

अपराह्न 02:00 बजे तक

अपराह्न 02:00 बजे तक

अपराह्न 02:00 बजे तक

अपराह्न 02:00 बजे तक

6चुनाव प्रतीकों का आवंटन एवं अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन

अपराह्न 02:00 बजे के तुरन्त पश्चात्

अपराह्न 02:00 बजे के तुरन्त पश्चात्

अपराह्न 02:00 बजे के तुरन्त पश्चात्

अपराह्न 02:00 बजे के तुरन्त पश्चात्

4. पंच, सरपंच, पंचायत समिति एवं जिला परिषद सदस्यों के मतदान एवं मतगणना हेतु समय-सारणी

क्र.सं.कार्य का विवरणप्रथम चरणद्वितीय चरणतृतीय चरणचतुर्थ चरण
1मतदान दलों का प्रस्थान / पहुँच

22.10.2026 (गुरुवार)

28.10.2026 (बुधवार)

03.11.2026 (मंगलवार)

13.11.2026 (शुक्रवार)

2मतदान की तिथि (जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य) (07:00 AM से 06:00 PM)

23.10.2026 (शुक्रवार)

29.10.2026 (गुरुवार)

04.11.2026 (बुधवार)

14.11.2026 (शनिवार)

3पंच/सरपंच पद हेतु नामांकन प्रक्रिया

24.10.2026 (शनिवार)

30.10.2026 (शुक्रवार)

05.11.2026 (गुरुवार)

15.11.2026 (रविवार)

4मतदान की तिथि (पंच/सरपंच पद) (07:00 AM से 06:00 PM)

25.10.2026 (रविवार)

31.10.2026 (शनिवार)

06.11.2026 (शुक्रवार)

16.11.2026 (सोमवार)

5मतगणना (पंच/सरपंच पद) (ग्राम पंचायत मुख्यालय पर)

25.10.2026 (मतदान समाप्ति के तुरंत पश्चात्)

31.10.2026 (मतदान समाप्ति के तुरंत पश्चात्)

06.11.2026 (मतदान समाप्ति के तुरंत पश्चात्)

16.11.2026 (मतदान समाप्ति के तुरंत पश्चात्)

6उपसरपंच का चुनाव

26.10.2026 (सोमवार)

01.11.2026 (रविवार)

07.11.2026 (शनिवार)

17.11.2026 (मंगलवार)

7मतगणना की तिथि एवं समय (जिला परिषद एवं पं.स. सदस्य)———

20.11.2026 (शुक्रवार) प्रातः 8:00 बजे से (समस्त चरणों हेतु जिला मुख्यालय पर)

8जिला प्रमुख के चुनाव की तिथि———

25.11.2026 (बुधवार)

9उप जिला प्रमुख के चुनाव की तिथि———

26.11.2026 (गुरुवार)

10प्रधान के चुनाव की तिथि———

27.11.2026 (शुक्रवार)

11उप प्रधान के चुनाव की तिथि———

28.11.2026 (शनिवार)

5. जिला प्रमुख / उप जिला प्रमुख / प्रधान / उपप्रधान के चुनाव हेतु समय-सारणी (प्रक्रिया)

  1. बैठक का प्रारम्भ: पूर्वाह्न 10:00 बजे

  2. नाम निर्देशन पत्रों का प्रस्तुतीकरण: पूर्वाह्न 11:00 बजे तक

  3. नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा: पूर्वाह्न 11:30 बजे से

  4. अभ्यर्थिता वापसी: अपराह्न 01:00 बजे तक

  5. चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार करना एवं चुनाव चिन्हों का आवंटन: अपराह्न 01:00 बजे के तुरन्त पश्चात्

  6. मतदान (यदि आवश्यक हुआ तो): अपराह्न 03:00 बजे से 05:00 बजे के मध्य

  7. मतगणना एवं परिणाम की घोषणा: मतदान समाप्ति के तुरन्त पश्चात्

परिशिष्ट-B: चरणवार पंचायत समितियों एवं ग्राम पंचायतों की पूर्ण सूची

(संकेत: पं.सं. = पंचायत समिति का नाम | ग्रा.पं. = ग्राम पंचायतों की संख्या | बूथ = मतदान बूथों की संख्या)


क्र.सं.जिले का नामकुल पं.सं.कुल ग्रा.पं.चरणपंचायत समिति का नामग्रा.पं. की संख्यामतदान बूथों की संख्या
1अजमेर10261प्रथम चरणसरवाड़2582
प्रथम चरणकेकड़ी2283
प्रथम चरणसावर2068
प्रथम चरणपीसांगन26105
प्रथम चरणश्रीनगर28116
प्रथम चरणअजमेर ग्रामीण (आंशिक)15
द्वितीय चरणअजमेर ग्रामीण (आंशिक)25103
द्वितीय चरणबड़ल्या2581
द्वितीय चरणसिलोरा36150
द्वितीय चरणअरांई2384
द्वितीय चरणभिनाय30116
2ब्यावर7216प्रथम चरणजवाजा28144
प्रथम चरणजैतारण30102
प्रथम चरणरायपुर34133
प्रथम चरणबदनोर2435
द्वितीय चरणमसूदा46158
द्वितीय चरणरास2895
द्वितीय चरणटॉडगढ़26107
3अलवर14390प्रथम चरणरामगढ़2893
प्रथम चरणकठूमर50133
प्रथम चरणखेड़ली सीखर2474
प्रथम चरणगोविन्दगढ़2992
प्रथम चरणमुबारिकपुर2680
प्रथम चरणरेणी48174
द्वितीय चरणउमरेण38161
द्वितीय चरणमालाखेड़ा39150
द्वितीय चरणलक्ष्मणगढ़3096
द्वितीय चरणराजगढ़41128
द्वितीय चरणथानागाजी37112
4खैरथल-तिजारा6180प्रथम चरणकिशनगढ़बास32110
प्रथम चरणतिजारा31127
द्वितीय चरणमुण्डावर30117
द्वितीय चरणकोटकासिम32121
द्वितीय चरणटपूकड़ा2998
द्वितीय चरणहरसौली2691
5बाँसवाड़ा16549प्रथम चरणघाटोल60160
प्रथम चरणगनोड़ा2676
प्रथम चरणछोटी सरवन2972
प्रथम चरणतलवाड़ा2464
द्वितीय चरणबागीदौरा3692
द्वितीय चरणगांगड़तलाई3995
द्वितीय चरणआनन्दपुरी3068
द्वितीय चरणनाहरपुरा2859
तृतीय चरणकुशलगढ़4495
तृतीय चरणसज्जनगढ़3072
तृतीय चरणछोटी सरवा2353
तृतीय चरणबांसवाड़ा3171
तृतीय चरणगढ़ी40104
तृतीय चरणसरेड़ी बड़ी2250
तृतीय चरणअरथूना3492
तृतीय चरणआबापुरा53138
6बारां10280तृतीय चरणनाहरगढ़1955
तृतीय चरणकिशनगंज2878
तृतीय चरणकेलवाड़ा2871
तृतीय चरणशाहबाद3175
तृतीय चरणमांगरोल1861
तृतीय चरणअन्ता2378
चतुर्थ चरणअटरू34114
चतुर्थ चरणछीपाबड़ौद38155
चतुर्थ चरणछबड़ा35106
चतुर्थ चरणबारां2693
7बाड़मेर17625प्रथम चरणबायतु3987
प्रथम चरणआडेल2456
प्रथम चरणपाटोदी2052
प्रथम चरणगडरारोड55134
प्रथम चरणरामसर51118
प्रथम चरणचौहटन60120
प्रथम चरणलीलसर2557
प्रथम चरणधनाऊ50127
प्रथम चरणसेड़वा4893
प्रथम चरणफागलिया4783
द्वितीय चरणशिव3787
द्वितीय चरणभींयाड़2560
द्वितीय चरणबाटाडू2559
द्वितीय चरणबाड़मेर49114
द्वितीय चरणबाड़मेर ग्रामीण3277
द्वितीय चरणकोटड़ा1947
द्वितीय चरणविशाला1955
8बालोतरा13448तृतीय चरणसिणधरी3780
तृतीय चरणगिड़ा61133
तृतीय चरणकल्याणपुर39101
तृतीय चरणगुड़ामालानी47111
तृतीय चरणधोरीमन्ना4399
तृतीय चरणसमदड़ी3994
चतुर्थ चरणबालोतरा56141
चतुर्थ चरणपादरू2352
चतुर्थ चरणपायला कलां2767
चतुर्थ चरणबायतु42101
चतुर्थ चरणसिवाना34108
9भरतपुर7252तृतीय चरणबयाना56188
तृतीय चरणनदबई42156
तृतीय चरणभुसावर2999
तृतीय चरणवैर29100
चतुर्थ चरणसेवर35115
चतुर्थ चरणउच्चैन2379
चतुर्थ चरणरूपवास38150
10डीग5220तृतीय चरणकामां40121
तृतीय चरणपहाड़ी41135
तृतीय चरणडीग53157
चतुर्थ चरणनगर46152
चतुर्थ चरणकुम्हेर40159
11भीलवाड़ा10511प्रथम चरणकोटड़ी48164
प्रथम चरणजहाजपुर32107
प्रथम चरणखजूरी2786
प्रथम चरणमांडलगढ़39120
प्रथम चरणबिजोलिया2678
प्रथम चरणमांडल36127
प्रथम चरणकरेड़ा37102
प्रथम चरणसुवाणा54218
प्रथम चरणबनेड़ा27108
द्वितीय चरणरायपुर2697
द्वितीय चरणसहाड़ा30112
द्वितीय चरणशाहपुरा2681
द्वितीय चरणफूलियाकलां2597
द्वितीय चरणआसीन्द2782
द्वितीय चरणशम्भूगढ़2475
द्वितीय चरणहुरड़ा2787
12बीकानेर15453प्रथम चरणनोखा40170
प्रथम चरणपांचू26155
प्रथम चरणजसरासर24103
प्रथम चरणखाजूवाला3091
प्रथम चरणपूगल3071
प्रथम चरणछत्तरगढ़2968
प्रथम चरणदंतौर2579
द्वितीय चरणबज्जू1950
द्वितीय चरणबीठनोक1844
द्वितीय चरणगोडू3888
द्वितीय चरणकोलायत2565
द्वितीय चरणबीकानेर37126
तृतीय चरणडूंगरगढ़33122
तृतीय चरणरिड़ी31104
तृतीय चरणलूणकरणसर48175
13बून्दी8235तृतीय चरणतालेड़ा40143
चतुर्थ चरणबून्दी2473
चतुर्थ चरणखटकड़2367
चतुर्थ चरणडाबी2694
चतुर्थ चरणहिण्डोली2998
चतुर्थ चरणनैनवां39133
चतुर्थ चरणलाखेरी2899
चतुर्थ चरणकेशवरायपाटन2689
14चित्तौड़गढ़11359तृतीय चरणचित्तौड़गढ़53179
तृतीय चरणभदेसर33114
तृतीय चरणकपासन2981
तृतीय चरणराशमी2591
तृतीय चरणभूपालसागर2066
चतुर्थ चरणगंगरार2993
चतुर्थ चरणभैंसरोडगढ़3077
चतुर्थ चरणबेगूं3388
चतुर्थ चरणनिम्बाहेड़ा44150
चतुर्थ चरणडूंगला2996
चतुर्थ चरणबड़ी सादड़ी3496
15चूरू13478तृतीय चरणबीदासर44126
तृतीय चरणराजगढ़44110
तृतीय चरणचांदगोठी (मु० राजगढ़)3390
तृतीय चरणसिद्धमुख2975
तृतीय चरणहमीरवास3797
तृतीय चरणसरदारशहर3390
तृतीय चरणसरदारशहर पूर्व2782
चतुर्थ चरणसुजानगढ़51165
चतुर्थ चरणतारानगर पूर्व3389
चतुर्थ चरणतारानगर पश्चिम (भालेरी)2787
चतुर्थ चरणरतनगढ़59164
चतुर्थ चरणचूरू3296
चतुर्थ चरणचूरू उत्तर2988
16दौसा14362द्वितीय चरणमनोहरपुर सोडला2370
द्वितीय चरणमहवा2373
द्वितीय चरणमण्डावर1543
द्वितीय चरणबांदीकुई44124
द्वितीय चरणबसवा1855
द्वितीय चरणबैजूपाड़ा1854
तृतीय चरणलालसोट38117
तृतीय चरणशिवसिंहपुरा1961
तृतीय चरणरामगढ़ पचवारा34112
तृतीय चरणदौसा37135
तृतीय चरणलवाण1643
तृतीय चरणसिकन्दरा30107
तृतीय चरणसिकराय27109
तृतीय चरणनांगल राजावतान2079
17धौलपुर5224तृतीय चरणधौलपुर43132
तृतीय चरणबाड़ी44155
तृतीय चरणसैंपऊ39138
चतुर्थ चरणबसेड़ी29101
चतुर्थ चरणसरमथुरा2467
चतुर्थ चरणराजाखेड़ा45137
18डूंगरपुर14442प्रथम चरणसागवाड़ा58152
प्रथम चरणपाड़वा2046
प्रथम चरणगलियाकोट3182
प्रथम चरणसीमलवाड़ा3490
प्रथम चरणझौंथरी3685
प्रथम चरणभण्डारी2356
प्रथम चरणचिखली2784
द्वितीय चरणडूंगरपुर2886
द्वितीय चरणपालदेवल1948
द्वितीय चरणबिछीवाड़ा3078
द्वितीय चरणगामड़ी अहाड़ा1845
द्वितीय चरणसाबला3697
द्वितीय चरणआसपुर40108
द्वितीय चरणदोवड़ा38105
19हनुमानगढ़10325तृतीय चरणहनुमानगढ़ जंक्शन23107
तृतीय चरणपीलीबंगा43129
तृतीय चरणनोहर58227
तृतीय चरणपल्लू2579
तृतीय चरणभादरा26107
तृतीय चरणराजपुरा (08 बीएचडी)30104
चतुर्थ चरणसंगरिया27102
चतुर्थ चरणरावतसर3084
चतुर्थ चरणटिबी33122
चतुर्थ चरणहनुमानगढ़ टाउन30124
20जयपुर22597प्रथम चरणगोविन्दगढ़27103
प्रथम चरणचौमूं34143
प्रथम चरणकिशनगढ़ रेनवाल26109
प्रथम चरणजोबनेर28107
प्रथम चरणझोटवाड़ा1960
प्रथम चरणसांभरलेक26101
प्रथम चरणदूदू2575
प्रथम चरणमौजमाबाद2796
द्वितीय चरणआमेर25113
द्वितीय चरणजालसू2581
द्वितीय चरणरामपुरा डाबड़ी2178
द्वितीय चरणशाहपुरा1963
द्वितीय चरणअमरसर2277
तृतीय चरणफागी2690
तृतीय चरणमाधोराजपुरा2593
तृतीय चरणचाकसू3293
तृतीय चरणकोटखावदा2782
तृतीय चरणसांगानेर2384
चतुर्थ चरणबस्सी42145
चतुर्थ चरणतुंगा2474
चतुर्थ चरणजमवारामगढ़42129
चतुर्थ चरणआंधी3298
21कोटपूतली-बहरोड़8238द्वितीय चरणनारायणपुर2594
द्वितीय चरणकोटपूतली3090
द्वितीय चरणबानसूर45160
द्वितीय चरणपावटा3098
तृतीय चरणनीमराना40136
तृतीय चरणविराटनगर2779
तृतीय चरणमैड कुण्डला1857
तृतीय चरणबहरोड़2370
22जैसलमेर10266प्रथम चरणराजमथाई (मु० फलसूण्ड)3057
प्रथम चरणसांकड़ा2958
प्रथम चरणभणियाणा2144
प्रथम चरणखुहड़ी3356
प्रथम चरणफतेहगढ़3879
प्रथम चरणरामगढ़2037
प्रथम चरणजैसलमेर3168
प्रथम चरणरामदेवरा (मु० पोकरण)2458
प्रथम चरणनाचना2043
प्रथम चरणमोहनगढ़2045
23जालोर14433द्वितीय चरणभीनमाल37154
द्वितीय चरणजसवन्तपुरा35119
द्वितीय चरणसायला38146
द्वितीय चरणआहोर25110
द्वितीय चरणभाद्राजून2483
द्वितीय चरणजालोर40145
द्वितीय चरणउम्मेदाबाद2177
तृतीय चरणसांचौर28100
तृतीय चरणचितलवाना2682
तृतीय चरणभादरूणा2588
तृतीय चरणसरवाना3292
चतुर्थ चरणरानीवाड़ा49172
चतुर्थ चरणबागोड़ा34113
चतुर्थ चरणसरनाऊ1978
24झालावाड़8270प्रथम चरणभवानीमंडी29107
प्रथम चरणडग34121
प्रथम चरणअकलेरा35128
प्रथम चरणमनोहरथाना30109
द्वितीय चरणझालरापाटन32109
द्वितीय चरणपिड़ावा (मु० सुनेल)45163
द्वितीय चरणबकानी2593
द्वितीय चरणखानपुर40144
25झुन्झुनू14389द्वितीय चरणझुंझुनू32118
द्वितीय चरणचिड़ावा30109
द्वितीय चरणसूरजगढ़2796
द्वितीय चरणसिंघाना2283
द्वितीय चरणपिलानी2692
द्वितीय चरणबुहाना3099
तृतीय चरणनवलगढ़26107
तृतीय चरणगोठड़ा25106
तृतीय चरणउदयपुरवाटी24101
तृतीय चरणगुढ़ागौड़जी32139
चतुर्थ चरणखेतड़ी30122
चतुर्थ चरणबबाई26101
चतुर्थ चरणमण्डावा27104
चतुर्थ चरणअलसीसर32120
26जोधपुर23649प्रथम चरणशेरगढ़2652
प्रथम चरणचामू3357
प्रथम चरणबालेसर4072
प्रथम चरणआगोलाई2343
प्रथम चरणसेखाला4879
प्रथम चरणबस्तवा3250
द्वितीय चरणओसियां3284
द्वितीय चरणसामराऊ2045
द्वितीय चरणतिंवरी41101
द्वितीय चरणउम्मेदनगर2050
द्वितीय चरणबावड़ी2770
द्वितीय चरणहरसण्डी2357
द्वितीय चरणभोपालगढ़1859
द्वितीय चरणआसोप2167
द्वितीय चरणपीपाड़ शहर2271
द्वितीय चरणसालवा खूर्द2171
द्वितीय चरणमण्डोर3693
द्वितीय चरणलूणी34100
द्वितीय चरणधवा2254
द्वितीय चरणबिलाड़ा2485
द्वितीय चरणकापरड़ा2888
द्वितीय चरणकेरु2671
द्वितीय चरणकुड़ी भगतासनी2790
27फलोदी9305प्रथम चरणफलोदी3681
प्रथम चरणबाप59119
प्रथम चरणघंटियाली4499
प्रथम चरणलोहावट4390
प्रथम चरणदेचू2249
प्रथम चरणसेतरावा2250
प्रथम चरणपीलवा2657
प्रथम चरणआऊ2255
प्रथम चरणबापिणी3168
28करौली15309द्वितीय चरणनादौती38126
द्वितीय चरणमासलपुर2671
द्वितीय चरणकरौली2574
तृतीय चरणहिण्डौन2782
तृतीय चरणश्रीमहावीरजी2487
तृतीय चरणसूरौठ2584
चतुर्थ चरणमण्डरायल29107
चतुर्थ चरणकुड़गांव3291
चतुर्थ चरणसपोटरा32102
चतुर्थ चरणबालघाट2696
चतुर्थ चरणटोडाभीम2582
29कोटा6210प्रथम चरणलाडपुरा2994
प्रथम चरणसांगोद45156
प्रथम चरणसुल्तानपुर44129
प्रथम चरणइटावा45160
द्वितीय चरणखैराबाद2385
द्वितीय चरणचेचट2493
30नागौर12347प्रथम चरणनागौर2896
प्रथम चरणश्रीबालाजी-अलाय26107
प्रथम चरणखींवसर2697
प्रथम चरणपांचौड़ी2585
प्रथम चरणजायल30121
प्रथम चरणडेह2381
प्रथम चरणमूण्डवा (आंशिक)37150
द्वितीय चरणरियांबड़ी2599
द्वितीय चरणमेड़ता सिटी25106
द्वितीय चरणमेड़ता रोड़-गोटन2495
द्वितीय चरणभैरूंदा31119
द्वितीय चरणडेगाना46160
द्वितीय चरणमूण्डवा (आंशिक)110
31डीडवाना-कुचामन9295तृतीय चरणमकराना25109
तृतीय चरणमौलासर24103
तृतीय चरणपरबतसर31125
तृतीय चरणपीलवा24101
तृतीय चरणईटावा लामरोड26100
चतुर्थ चरणनावां44181
चतुर्थ चरणडीडवाना47166
चतुर्थ चरणलाडनूं36140
चतुर्थ चरणकुचामन सिटी41165
32पाली9303प्रथम चरणमारवाड़ जंक्शन51174
प्रथम चरणसोजत28108
प्रथम चरणरोहट1573
प्रथम चरणसुमेरपुर34150
प्रथम चरणरानी29137
द्वितीय चरणबाली62193
द्वितीय चरणदेसूरी26110
द्वितीय चरणजैतारण34112
द्वितीय चरणपाली24113
33प्रतापगढ़8277तृतीय चरणछोटीसादड़ी44123
तृतीय चरणधमोत्तर3879
तृतीय चरणधरियावद63139
तृतीय चरणदलौट2568
चतुर्थ चरणप्रतापगढ़3789
चतुर्थ चरणअरनोद2258
चतुर्थ चरणपीपलखूंट3695
चतुर्थ चरणसुहागपुरा1942
34राजसमन्द8280प्रथम चरणखमनोर30108
प्रथम चरणदेलवाड़ा2163
प्रथम चरणआमेट31108
प्रथम चरणचारभुजा2573
प्रथम चरणकुम्भलगढ़2669
द्वितीय चरणभीम39122
द्वितीय चरणदेवगढ़2698
द्वितीय चरणराजसमन्द44153
द्वितीय चरणरेलमगरा38110
35सवाई माधोपुर8262तृतीय चरणबामनवास49156
तृतीय चरणमलारनाडूंगर29102
तृतीय चरणचौथ का बरवाड़ा32105
तृतीय चरणखण्डार35134
चतुर्थ चरणसवाई माधोपुर41143
चतुर्थ चरणबौंली27123
चतुर्थ चरणगंगापुरसिटी27114
चतुर्थ चरणवजीरपुर2274
36सीकर16449द्वितीय चरणपाटन2694
द्वितीय चरणश्रीमाधोपुर28132
द्वितीय चरणअजीतगढ़2093
द्वितीय चरणखण्डेला52227
द्वितीय चरणपिपराली2796
द्वितीय चरणनीमकाथाना39161
तृतीय चरणधोद ग्रामीण33134
तृतीय चरणसीकर31127
तृतीय चरणदातारामगढ़2389
तृतीय चरणपलसाना28110
तृतीय चरणखाचरियावास1985
चतुर्थ चरणरामगढ़ शेखावाटी2478
चतुर्थ चरणफतेहपुर2895
चतुर्थ चरणलक्ष्मणगढ़2597
चतुर्थ चरणकूदन2684
चतुर्थ चरणनेछवा2072
37सिरोही8223प्रथम चरणशिवगंज28123
प्रथम चरणकालन्द्री2082
प्रथम चरणमण्डार2265
प्रथम चरणआबूरोड43123
द्वितीय चरणरेवदर31108
द्वितीय चरणभावरी2885
द्वितीय चरणपिण्डवाड़ा3087
द्वितीय चरणसिरोही2171
38श्रीगंगानगर11409तृतीय चरणश्रीविजयनगर39113
तृतीय चरणसूरतगढ़36110
तृतीय चरणराजियासर2778
चतुर्थ चरणश्रीगंगानगर उत्तर32124
चतुर्थ चरणश्रीगंगानगर दक्षिण2069
चतुर्थ चरणसादुलशहर39128
चतुर्थ चरणअनूपगढ़44140
चतुर्थ चरणघड़साना45157
चतुर्थ चरणरायसिंहनगर55174
चतुर्थ चरणपदमपुर36111
चतुर्थ चरणश्रीकरणपुर3696
39टोंक8282तृतीय चरणपीपलू3192
तृतीय चरणपचेवर2063
तृतीय चरणमालपुरा (आंशिक)938
तृतीय चरणदेवली48149
तृतीय चरणउनियारा45130
चतुर्थ चरणनिवाई62170
चतुर्थ चरणटोंक2691
चतुर्थ चरणमालपुरा (आंशिक)1342
चतुर्थ चरणटोडारायसिंह28107
40उदयपुर20590प्रथम चरणझाड़ोल3491
प्रथम चरणफलासिया3594
प्रथम चरणओगणा2457
प्रथम चरणगोगुन्दा2765
प्रथम चरणनाई2055
प्रथम चरणमावली2995
प्रथम चरणघासा2685
प्रथम चरणवल्लभनगर28104
प्रथम चरणभीण्डर32108
प्रथम चरणकानोड़2977
द्वितीय चरणगोगुन्दा39109
द्वितीय चरणसायरा3594
द्वितीय चरणबड़गांव3076
द्वितीय चरणकोटड़ा3682
द्वितीय चरणदेवला2653
द्वितीय चरणकुराबड़2344
तृतीय चरणखेरवाड़ा36102
तृतीय चरणनयागांव3184
तृतीय चरणऋषभदेव3076
तृतीय चरणकल्याणपुर2047
41सलूम्बर7207चतुर्थ चरणलसाड़िया2073
चतुर्थ चरणझल्लारा3583
चतुर्थ चरणजयसमंद2981
चतुर्थ चरणसेमारी3078
चतुर्थ चरणसलूम्बर3177
चतुर्थ चरणगींगला2161
चतुर्थ चरणसराड़ा41109

  • चरणवार कुल सारांश (Grand Total)

चरणकुल ग्राम पंचायतेंकुल मतदान बूथ
प्रथम चरण

3,672

10,857

द्वितीय चरण

3,626

11,763

तृतीय चरण

3,605

11,566

चतुर्थ चरण

3,500

11,198

महायोग (राज्य भर में)

14,403

45,384

संबंधित PDF / Official Document

9836_merged.pdf6.32 MB