Opening Page...

दिनांक 29 जून, 2026 को विशेष ग्राम सभा के आयोजन बाबत

विशेष ग्राम सभा आयोजन निर्देशग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग (पंचायती राज), राजस्थान सरकार द्वारा जारी पत्र (क्रमांक: एफ.15(20)पंच्रावि/विधि/वि0ग्रा0सभा/2026/ई-81146, दिनांक 22-06-2026) के माध्यम से प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों में दिनांक 29 जून, 2026 को आयोजित होने वाली विशेष ग्राम सभा के संबंध में निर्देश प्रेषित किए गए हैं।विशेष ग्राम सभा के मुख्य एज…

#RajEPanchayat #RajasthanGramSabha #PanchayatiRaj #RuralDevelopment #RajasthanGovernment
Guidelines 26 Jun 2026 PDF 82 Downloads
View Document Download All Documents

Document Description

विशेष ग्राम सभा आयोजन निर्देश

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग (पंचायती राज), राजस्थान सरकार द्वारा जारी पत्र (क्रमांक: एफ.15(20)पंच्रावि/विधि/वि0ग्रा0सभा/2026/ई-81146, दिनांक 22-06-2026) के माध्यम से प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों में दिनांक 29 जून, 2026 को आयोजित होने वाली विशेष ग्राम सभा के संबंध में निर्देश प्रेषित किए गए हैं।

विशेष ग्राम सभा के मुख्य एजेंडे एवं बिंदु

  1. ग्राम पंचायत क्षेत्राधिकार से मांस की अवैध दुकानें हटाया जाना।
  2. चरागाह एवं जलाशय क्षेत्रों में अतिक्रमणकारियों के नाम ग्राम सभा में सार्वजनिक कर अतिक्रमण हटाना।
  3. एक गांव-एक चरागाह विकास गतिविधि- तय फॉर्मेट मय क्षेत्रफल का विवरण अंकित कराते हुए।
  4. चरागाह विकास समिति के पुनर्गठन का अनुमोदन करना।
  5. ग्राम पंचायत की समस्त परिसंपत्तियों (चरागाह, आबादी भूमि, पंचायत के अधीन निर्मित भवन इत्यादि) की सूची को ग्राम सभा में उपलब्ध कराकर परिसंपत्ति रजिस्टर में इंदराज के प्रमाणीकरण का अनुमोदन करना।
  6. जलग्रहण विकास समितियों का पुनर्गठन एवं नए सचिव का चयन।
  7. पं. दीनदयाल उपाध्याय चरागाह विकास एवं गौमाता आश्रय स्थल हेतु चयनित ग्राम पंचायतों में चरागाह भूमि (25 हेक्टेयर से अधिक) का चिन्ह्नीकरण।
  8. घुमन्तु परिवारों को आवासीय भूखंडों के पट्टे आवंटन करना।

समस्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी (जिला परिषद) और विकास अधिकारी (पंचायत समिति) को निर्देशित किया गया है कि वे अपने क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों में इन बिंदुओं को सम्मिलित करते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।

Guidelines Baithak / Bhatta Gram Sabha

Related Documents

दिनांक 29 जून 2026 को विशेष ग्राम सभा के आयोजन बाबत आदेश 28 Jun 2026 दिनांक 26 मई, 2026 को विशेष ग्राम सभा के आयोजन बाबत आवश्यक दिशा-निर्देश 08 Jun 2026 दिनांक 05 जून 2026 को विशेष ग्राम सभा का आयोजन बाबत 29 May 2026 24 अप्रैल 2026 को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस मनाने के संबंध में निर्देश 21 Apr 2026 दिनांक 20 अप्रैल, 2026 को विशेष ग्राम सभा के आयोजन के संबंध में दिशा-निर्देश 11 Apr 2026 ग्राम स्तर पर प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को जनसुनवाई के संबंध में दिशा-निर्देश 02 Apr 2026