Getting Things Ready...

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण: आवश्यक दस्तावेजों की चेक लिस्ट और पात्रता शर्तें

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण चेक लिस्टयह दस्तावेज़ कार्यालय ग्राम पंचायत द्वारा जारी प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत आवश्यक दस्तावेजों और पात्रता शर्तों की जानकारी प्रदान करता है। ग्राम पंचायत और पंचायत समिति स्तर पर आवेदन प्रक्रिया के लिए यह चेक लिस्ट अत्यंत उपयोगी है।आवश्यक दस्तावेजप्रार्थी की पासपोर्ट साईज़ प्रमाणित फोटोफार्म में 14 बिन्दु क…

#PMAwasYojana #GramPanchayat #RuralHousing #RajEPanchayat #AwasChecklist
pm-awas 05 Jun 2025 PDF 647 Downloads
View Document Download All Documents

Document Description

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण चेक लिस्ट

यह दस्तावेज़ कार्यालय ग्राम पंचायत द्वारा जारी प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत आवश्यक दस्तावेजों और पात्रता शर्तों की जानकारी प्रदान करता है। ग्राम पंचायत और पंचायत समिति स्तर पर आवेदन प्रक्रिया के लिए यह चेक लिस्ट अत्यंत उपयोगी है।

आवश्यक दस्तावेज

  • प्रार्थी की पासपोर्ट साईज़ प्रमाणित फोटो
  • फार्म में 14 बिन्दु की जांच रिपोर्ट
  • प्रार्थी का स्वयं का मोबाइल नम्बर अथवा रिश्तेदार का मोबाइल नम्बर
  • जॉब कार्ड के आन लाईन नम्बर / स्पष्ट छायाप्रति (स्वयं प्रमाणित)
  • प्रस्तावित भूखण्ड का प्रधानमंत्री आवास योजनान्तर्गत लाभार्थी का पट्टा / खातेदारी भूमि की नकल
  • बैंक पास बुक की स्पष्ट छाया प्रति (स्वयं प्रमाणित)
  • आधार कार्ड की स्पष्ट छाया प्रति (स्वयं प्रमाणित)
  • जन आधार / भामाशाह कार्ड की स्पष्ट छाया प्रति (स्वयं प्रमाणित)
  • विकलांग हो तो प्रमाण पत्र की स्पष्ट छाया प्रति (स्वयं प्रमाणित)

आवास स्वीकृति हेतु पात्रता की शर्तें (14 बिन्दु जांच रिपोर्ट मुख्य बिंदु)

  1. मोटर साईकिल दुपहिया / तिपहिया / चौपहिया वाहन / मछली नाव नहीं है।
  2. मेकेनाइज्ड तिपहिया / चौपहिया वाहन कृषि उपकरण नहीं है।
  3. किसान कैडिट कार्ड, कैडिट सीमा के साथ 50 हजार या उससे अधिक का नहीं है।
  4. परिवार का कोई सदस्य सरकारी कर्मचारी नहीं है।
  5. परिवार के गैर कृषि उद्यमों का सरकार के साथ पंजीकृत नहीं है।
  6. परिवार के किसी भी सदस्य की आय अधिकतम रुपये 10 हजार प्रति माह नहीं है।
  7. इन्कमटैक्स नहीं देता हूँ।
  8. व्यासायिक कर नहीं देता हूँ।
  9. स्वयं का रेफ्रिजरेटर नहीं है।
  10. स्वयं का लेण्डलाईन फोन नहीं है।
  11. स्वयं 2.5 एकड़ या अधिक सिंचित भूमि के साथ एक सिंचित उपकरण नहीं है।
  12. 5 एकड़ या अधिक सिंचित भूमि के लिए दो या अधिक फसल मौसम नहीं है।
  13. मालिक 7.5 एकड़ भूमि या अधिक, एक सिंचाई उपकरण के साथ नहीं है।
  14. किसी भी सरकारी योजना में आवास निर्माण हेतु मेरे परिवार के पक्ष में आ दिनांक तक कोई स्वीकृति जारी नही हुई है अथवा कोई पक्का मकान आवंटन नहीं है।

नोट: सरकार द्वारा नवीन आवास हेतु निर्धारित अनुदान सहायता राशि से मैं न्यूनतम 25 वर्गमीटर प्लिंथ क्षेत्र का नवीन पक्का आवास निर्माण अधिकतम 12 माह की अवधि में पूर्ण कराने के लिए वचनबद्ध हूँ। आवासीय अनुदान सहायता से अधिक होने वाले व्यय की व्यवस्था मैं अपने स्तर पर स्वयं करूँगा।

pm-awas Circular Schemes PM Awas

Related Documents

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण: दिनांक 29.06.2026 को विशेष ग्राम सभा के आयोजन और ड्राफ्ट वरीयत… 25 Jun 2026 प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण (PMAY-G) के अंतर्गत लाभार्थियों के भौतिक सत्यापन एवं उन्हें अपा… 01 Apr 2026 PM AAWAS नाम MISMATCH 18 Jun 2025 PM AAWAS Remand form 18 Jun 2025 PMAY-G के अंतर्गत 25 मीटर से अधिक दूरी वाले आवासों का भौतिक सत्यापन 18 Jun 2025 प्रधान मंत्री आवास योजना - ग्रामीण: मॉडल डिज़ाइन 2 और 3 05 Jun 2025